Jammu Kashmir Encounter: कुपवाड़ा में सेना की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, 5 आतंकवादी हुए ढेर
Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों के नापाक इरादे को सेना ने ध्वस्त कर दिया है। दरअसल, जिले के मच्छल सेक्टर में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। इस दौरान सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें सुरक्षाबलों ने 5 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है।
इसकी जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी। जम्मू कश्मीर पुलिस ने पोस्ट करते हुए बताया कि,‘कुपवाड़ा पुलिस द्वारा दी गई एक विशेष जानकारी के आधार पर, मच्छल सेक्टर में एक मुठभेड़ शुरू हो गई है, जिसमें अब तक 5 आतंकवादी मारे गए हैं। ऑपरेशन चल रहा है।’
अभियान अभी चल रहा
वहीं इससे पहले श्रीनगर में स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि, ‘भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा 26 अक्टूबर को चलाये गये एक संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा सेक्टर में एनओसी पर सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है,’ पोस्ट में कहा गया कि अभियान अभी चल रहा है।
2 आतंकवादियों को किया था ढेर
बीते 10 अक्टूबर को भी सेना ने शोपियां जिले में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों को मार गिराया था। उस वक्त पुलिस ने बताया था कि शोपियां के अलीशपोरा में सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply