Congress Manifesto: 4 लाख सरकारी नौकरियां...MSP पर कानून...राजस्थान में कांग्रेस ने जनता को दी ये गारंटियां
राजस्थान चुनाव: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेऔर सीएम अशोक गहलोत जयपुर पहुंचे। जहां उन्होंने चुनाव घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पार्टी नेता सचिन पायलट समेत अन्य नेता शामिल हुए। इस दौरान कहा गया कि हम राजस्थान की जनता से किए अपने सारे वादे निभाएंगे, क्योंकि हम जो कहते हैं-वो कर दिखाते हैं।
राजस्थान में मल्लिकार्जुन खरगे का संबोधन
इस दौरान खरगे ने कहा कि मोदी जी, झूठों के सरदार बन गये हैं। जो बातें हमने नहीं कही, वो भी हमारे ऊपर थोप रहे हैं। मैं मोदी के पिता को क्यों कुछ कहूंगा? मेरी तो खुद की मां और बहन आज से 75 साल पहले जलकर खाक हो गई थी, सिर्फ मैं और मेरे पिता बचे थे। अब PM मोदी झूठ बोल कर मुझे बदनाम कर रहे हैं।
राजस्थान की जनता को कांग्रेस की गारंटी ✋
- चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा की राशि 25 लाख रुपए से बढ़ाकर '50 लाख रुपए' होगी
- जाति आधारित गणना होगी
- 4 लाख सरकारी नौकरियां
- 10 लाख नए रोजगार
- किसानों को 2 लाख तक का ब्याज मुक्त कर्ज
- MSP के लिए कानून बनेगा
- गैस सिलेंडर 400 रुपए में
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply