इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के इस्लामाबाद ना पहुंचने पर पाकिस्तान को लगी मिर्ची,कहा- मोदी सरकार ने लिया बदला
INDONESIA PRESIDENT: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर भी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि थे। ऐसे में प्राबोवो सुबियांतो का समाहरो में शामिल होना खास बन गया। हांलाकि, प्राबोवो की भारत के साथ पाकिस्तान दौरा करने की चर्चा थी। लेकिन इसे टाल दिया गया। पाकिस्तान के एक्सपर्ट का कहना है कि भारत ने दबाव डालकर उनको इस्लामाबाद आने से रोका है।भारत की नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रबोवो को रोककर पाकिस्तान से बदला लिया है।
शहबाज ने दी थी स्वागत की जिम्मेदारी
दरअसल, इंडोनेशिया सरकार ने यह तय करा था कि प्राबोवो सुबियांतो भारत के बाद पाकिस्तान न जाकर मलेशिया की यात्रा करेगें। वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान को इस बात की भनक भी नहीं थी कि राष्ट्रपति की यात्रा रद्द जा सकती है। पाकिस्तान ने प्राबोवो के स्वागत की तैयारी भी शुरू कर दी थी। शहबाज सरकार ने अपने एक मंत्री राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियों की जिम्मा सौंपी थी। लेकिन आखिर में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के दौरे पर ना जाने का निर्णय ले लिया।
गौरतलब है कि, पाकिस्तान की शहबाज सरकार को भारत की यह कूटनीतिक सफलता हजम तो नहीं हुई। हांलाकि, शहबाज सरकार की ओर से प्राबोवो सुबियांतो के दौरा रद्द होने पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन पाकिस्तान के विदेशी मामलों के जानकार और आम जनता अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देती नजर आ रही है। पाकिस्तान का मानना है कि भारत की नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रबोवो सुबियांतो को रोककर पाकिस्तान से बदला लिया है।
यू्ट्यूब पर कर रहे बकवास
पाकिस्तानी यू्ट्यूबर आरजू काजमी का कहना है कि, भारत को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए कोई और मेहमान नहीं मिला। उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को ही 26 जनवरी के दिन क्यों बुलाया। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के पीएम ने 26 जनवरी को इस्लामाबाद आ हे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के लिए सभी प्रकार की तैयारियां भी शुरू कर दी थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply