Indian Coast Guard: इंडियन कोस्ट गार्ड के एडिशनल डायरेक्टर बने एस परमेश, इनमें हैं एक्सपर्ट
Indian Coast GuardNews:भारतीय तटरक्षक के एडीजी एस परमेश को नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में तैनात किया गया है। वर्तमान में वह विशाखापत्तनम में तटरक्षक कमांडर (पूर्वी समुद्री तट) के पद पर तैनात थे। उन्होंने सितंबर 2013में विशापट्टनम में कार्यभार संभाला।
पूर्वी तट की कमान संभालने से पहले वो पूर्वी कोस्ट कार्ड और पश्चिम कोस्ट गार्ड के शीर्ष पद पर तैनात थे। इसके साथ ही नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली और डिफेंस सर्विसेज कॉलेज, वेलिंगटन के कैडेट, एडीजी परमेश के नाम कई उपलब्धियां हैं और उनके सभी कार्यों में एक बढ़िया ट्रैक रिकॉर्ड है।
नेविगेशन और दिशा में विशेषज्ञता
भारतीय तटरक्षक बल की वेबसाइट पर उनके बारे में बताया गया है कि एडीजी एस परमेश ने पिछले तीन दशकों में तट और समुद्र पर तैनाती के माध्यम से विभिन्न पदों पर संगठन की सेवा की है। इसमें आगे कहा गया है कि फ्लैग ऑफिसर ऑपरेशंस नेविगेशन और दिशा में विशेषज्ञ हैं। उनकी समुद्री कमान में एडवांस ऑफशोर पेट्रोल वेसल समर और ऑफशोर पेट्रोल वेसल विश्वस्त सहित भारतीय तटरक्षक बल के सभी प्रमुख जहाज शामिल हैं।
एडीजी एस परमेश को तटरक्षक बल में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति से तटरक्षक पदक मिला है। उन्हें 2012 में महानिदेशक तटरक्षक प्रशस्ति और 2009 में FOCINC (पूर्व) प्रशस्ति से भी सम्मानित किया गया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply