ममता बनर्जी की सुरक्षा में सेंध, हथियार के साथ CM आवास में घुस रहा संदिग्ध गिरफ्तार
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास में कथित तौर पर घुसने की कोशिश करने पर एक व्यक्ति को कार में हथियार के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है।
कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने कहा कि काला कोट और टाई पहने हुए व्यक्ति की पहचान नूर आलम के रूप में हुई है, जिसे हरीश चटर्जी स्ट्रीट पर बनर्जी के आवास पर 'पुलिस' स्टिकर वाली कार चलाने की कोशिश करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। जब यह घटना घटी तब CMबनर्जी अपने घर पर थीं।
गोयल ने कहा,"वह व्यक्ति हथियार, एक खुखरी, गांजा और BSFऔर अन्य विभिन्न एजेंसियों के कई पहचान पत्र ले जा रहा था। वह मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था। यह एक गंभीर मुद्दा है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसका वास्तविक उद्देश्य क्या था।" उन्होंने कहा, वह आदमी असंगत बातें कर रहा था। वहीं वाहन भी जब्त कर लिया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply