Patna में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP नेता की मौत, नड्डा ने नीतीश कुमार को जमकर लताड़ा
पटना: राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पटना पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने से 1 भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई। मृतक की पहचान जहानाबाद के BJPकार्यकर्ता विजय कुमार के रूप में की गई है। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने इस घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए कहा कि CMउस व्यक्ति को बचाने की कोशिश कर रहे हैं जिसके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है और वह अपनी नैतिकता भी भूल गए हैं।
BJPनेता सुशील मोदी ने भी पार्टी नेता की मौत पर बिहार के CMनीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा,“यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के कारण हमारी पार्टी के एक कार्यकर्ता की मृत्यु हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। हम पुलिस के खिलाफ हत्या का आरोप दर्ज कराएंगे',इस सबके लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं।''
इस बीच, बिहार शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर अगले एक सप्ताह के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। आदेश में कहा गया है कि जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों और अन्य अधिकारियों की छुट्टियां निलंबित कर दी गई हैं। इसके अलावा, आदेश में कहा गया है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विशेष परिस्थितियों में छुट्टियां लेने के लिए उप सचिव केके पाठक से अनुमति लेनी होगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply