INDIA ALLIANCE MAHA RALLY LIVE UPDATE: ‘PM मोदी चुनाव में मैच फिक्स करने की कोशिश कर रहे हैं’, महारैली से राहुल का BJP पर वार
INDIA Alliance Maha Rally Live Update:आज दिल्ली के रामलीला मैदान में राजधानी के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी विशाल रैली कर रही है। इस महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, एनसीपी के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव सहित ‘इंडिया’ गठबंधन के कई नेता शामिल हैं।
PM मोदी चुनाव में मैच फिक्स करने की कोशिश कर रहे हैं- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इन दिनों आईपीएल मैच चल रहे हैं। जब बेईमानी से अंपायर पर दबाव डालकर, खिलाड़ियों को खरीदकर, कप्तान को डराकर मैच जीता जाता है तो इसे क्रिकेट में मैच फिक्सिंग कहा जाता है। देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में अंपायर को किसने चुना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को। मैच शुरू होने से पहले हमारी टीम के दो खिलाड़ियों को गिरफ्तार कर अंदर डाल दिया गया। इस चुनाव में पीएम मोदी मैच फिक्सिंग कर रहे हैं।
अगर आप को 400 सीटें मिल रही हैं तो AAP को चिंता क्यों? -अखिलेश
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग नारे लगा रहे हैं कि इस बार हम 400 पार जाएंगे। अगर आपको 400 सीटें मिल रही हैं तो आपको आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल से डरने की क्या जरूरत है। आपने केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल भेजा। उन्होंने कहा कि मैं यूपी से आता हूं। लोगों ने यूपी में बीजेपी का स्वागत किया, लेकिन मैं याद दिलाना चाहता हूं कि यूपी की जनता अगर स्वागत करती है तो समय आने पर धूमधाम से विदाई भी करती है।
सत्ता में बैठे लोग तानाशाह हैं, PMने किसी को नहीं दी नौकरी- तेजस्वी
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल लगा दिया गया है। सत्ता में बैठे लोग तानाशाह और अहंकारी हो गये हैं। हम आपको बता रहे हैं कि हम क्या महसूस कर रहे हैं। सवाल पूछना विपक्ष का कर्तव्य है। आज देश में सबसे बड़े दुश्मन महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भी युवा को नौकरी नहीं दी। जब हमने बिहार में सरकार चलाई तो 17 महीने में 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी।
'देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा कर रहे'-कल्पना सोरेन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने लोकतंत्र बचाओ रैली में कहा की, 'हम यह अपने देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए कर रहे हैं। यहां इंडिया गठबंधन की पार्टियां इकट्ठी हुई हैं। इसके मदद से हम लोगों बताना चहाते हैं कि आपको अपने लोकतंत्र के लिए लड़ने के लिए आगे आना होगा।
'पूरा देश लोकतंत्र के साथहै'- सुप्रिया श्रीनेत
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत नेरैली के दौरान कहा कि,' लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। लोकतंत्र के साथ पूरा देश है। यही संदेश देने के लिए ही हम लोग यहां पर आए हैं।
बीजेपी को सत्ता गंवाने की चिंता सता रही है- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि 'उन्हें सत्ता गंवाने की चिंता सता रही है। ये एक नया आविष्कार है कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स को तैनात किया जाता है और उनकी मदद से चंदा इकट्ठा किया जाता है। ब्रह्मांड में BJP से ज्यादा किसी ने झूठ नहीं बोला है। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दुनियाभर में आलोचना हो रही है।'
'परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छिपाओ' रैली है'-BJP
आज इंडिया ब्लॉक की होने वाली रैली पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी का कहा की, 'यह 'लोकतंत्र बचाओ' रैली नहीं है बल्कि असल में यह 'परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ' रैली है।'
AAP के कार्यकर्ता हुए इकट्ठा
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रामलीला मैदान में इकट्ठा हो रहे हैं। उन्हें पार्टी के झंडों के साथ देखा जा सकता है।
केजरीवाल का मैसेज देंगी सुनीता-AAP
आप नेता और प्रवक्ता प्रियंका कक्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि सुनीता केजरीवाल इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ रैली में हिस्सा ले रही हैं। वो अरविंद केजरीवाल की तरफ से भेजे गए मैसेज को लोगों तक पहुंचाएंगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply