दिल्ली में लू का टॉर्चर! डरा रही IMD की ये भविष्यवाणी, जानें अपने शहर का मौसम
Heatwave Prediction for Delhi: दिल्ली में अब लू का टॉर्चर शुरू होने वाला है जिसकी भविष्यवणी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने की है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में अगले छह दिन तक लू चलेगी और इस दौरान पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंचेगा। IMD ने रविवार को दिल्ली में मौसम साफ रहने के साथ ही लू चलने की भी आशंका जताई है। जहां अधिकतम तापमान 39 तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बता दें कि शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री पहुंचा जो औसत से 1.7 डिग्री ज्यादा है। दिल्ली के साथ ही उत्तरी भारत के अन्य राज्यों के भी लू से प्रभावित होने की बात कही जा रही है। IMD के मुताबिक, दक्षिण हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी लोगों को चिलचिताती गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
इन शहरों में भी चलेगी लू
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर और लातूर में भी लू का टॉर्चर साफतौर पर देखने को मिलेगा। लोगों को इस हफ्ते लू के साथ ही उमस की भी मार झेलनी पड़ सकती है। इसके साथ ही लोगों से लू से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की भी बात कही गई है।
लोगों से अपील की गई है कि अगर बहुत ज्यादा जरूरी न हो तो वो अपने घरों से न निकलें और ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। बता दें कि पिछले साल भी लू की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हुई थी और इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित उत्तर प्रदेश हुआ था। कई डॉक्टरों ने भी लोगों से गर्मी के सीजन में बैलेंस्ट डाइट लेने की बात कही है। माना जा रहा है कि दिल्ली में इस बार गर्मी के चलते ज्यादा बिजली की खपत हो सकती है और सरकार इसके लिए पहले से ही चौकस है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply