Horoscope Today 18 August 2025, Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मेष समेत इन राशियों को मिलेगा मेहनत का फल, जानें केसा रहेगा आपका आज का दिन?
HOROSCOPE TODAY 18 August 2025 AAJ KA RASHIFAL: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 18 अगस्त 2025, सोमवार का दिन विशेष है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यस्थल पर मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। जल्दबाजी से बचें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में पत्नी का सुख मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में निवेश लाभकारी हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शॉपिंग या पार्टी की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य के लिए मानसिक तनाव से बचें और खानपान पर ध्यान दें।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं, नए संपर्क बनेंगे। आर्थिक लाभ के अप्रत्याशित स्रोत मिल सकते हैं। परिवार में सुखमय माहौल रहेगा। लेकिन ससुराल पक्ष से कोई शोक समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य में मानसिक तनाव हो सकता है, खुली हवा में समय बिताएं।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन फलदायक रहेगा। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। सोच-समझकर बोलें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में तनाव हो सकता है, संवाद से स्थिति संभालें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि (Leo)
आज के दिन सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में रोमांस और खुशियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों का आज का दिन व्यस्त रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। बचत पर ध्यान दें। परिवार में मतभेद खत्म होंगे। स्वास्थ्य में थकान हो सकती है।
तुला राशि (Libra)
आज के दिन तुला राशि के जातकों के प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। अनावश्यक खर्च से मूड खराब हो सकता है, परिवार पर गुस्सा न निकालें। स्वास्थ्य में बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को धैर्य रखना होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी, लेकिन बिजनेस डील अटक सकती है। आर्थिक मामलों में खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार में बुजुर्गों का ध्यान रखें, ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सावधानी बरतें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च अधिक हो सकता है। परिवार में मेहमानों के आगमन से खुशहाली रहेगी। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराना कर्ज चुक सकता है। परिवार में सामंजस्य रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेंगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। बड़े फैसला सोच-समझकर लें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता से सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं, जैसे पुराना कर्ज चुक सकता है। परिवार में शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में निकटता बढ़ेगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply