Health Tips: गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है इस सब्जी का जूस, कई बिमारियों से मिलेगा छुटकारा

Ash Gourd Juice Benefits: ऐश गार्ड जिसको सफेद पेठा करते हैं। इससे बनने वाली मिठाई पेठा स्वाद में टेस्टी होने के सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसको सफेद कद्दू के नाम भी जाना जाता है। इसका स्वाद खीरे जैसा ही सादा होता है। जितना फायदेमंद पेठा होता है उससे भी ज्यादा फायदेमंद इसका जूस होता है। खासकर गर्मियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसे में आज इसके फायदों के बारे में बताएंगे।
शरीर को ठंडक पहुंचाए : गर्मियों में पेठे का जूस पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है और गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है।
हाइड्रेशन में मददगार : इसमें अधिक मात्रा में पानी होता है, जिससे शरीर को हाइड्रेटेड रहने में मदद मिलती है।
पाचन में सुधार:पेठे के जूस में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाता है।
वजन घटाने में सहायक:यह जूस कैलोरी में कम और फाइबर में अधिक होता है, जो वजन घटाने में सहायक हो सकता है।
एनर्जी बूस्टर:पेठे का जूस पीने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और थकान कम होती है।ऐसे में लोग इसका सेवन गर्मियों में करते हैं।
डिटॉक्सिफिकेशन : यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे शरीर शुद्ध रहता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद : पेठे के जूस में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल : पेठे का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को लाभ होता है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है: इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
कैसे बनाएं पेठे का जूस
सबसे पहले सफेद पेठे को छील लें और उसके बीज निकाल लें। फिर पेठे के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इसके बाद इसको जूसर या ब्लेंडर में डाल ले और तब तक ब्लैंड करें जब तक इसका एकदम स्मूथ पेस्ट ना बन जाए। पिर साफ सूती कपड़े से छान लें और सादा ही पीएं। इसमें स्वाद के लिए चीनी ना मिलाएं लेकिन इसमें नमक या नींबू डाल सकते हैं। एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि सादा पीना ही ज्यादा प्रभावी होता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply