Sonipat Crime: मामूली कहासुनी के बाद हेल्पर ने ट्रक चालक को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
Sonipat Crime: हरियाणा के सोनीपत जिले सेक्टर 27 थाना क्षेत्र में वोल्वो ट्रक चालक को चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। चाकू लगने से घायल चालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपित हेल्पर चालक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया। हिमाचल निवासी मृतक के साले ने बताया कि वह हिमाचल में रहता है। उसे सूचना मिली थी कि उसके जीजा विष्णु प्रताप को चाकू से गोदकर घायल कर दिया है। वह सोनीपत पहुंचे। जहां निजी अस्पताल में उसके जीजा को भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान उसके जीजा की मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
देर रात को सूचना मिली थी कि विष्णु प्रताप नाम के चालक को चाकू मार कर घायल कर दिया गया है। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसकी पत्नी के बयान पर आरोपित है। ट्रक वोल्वो हेल्पर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। उपचार के दौरान विष्णु प्रताप की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वारदात के आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। मामले में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply