Haryana Crime: दो युवकों ने स्कूली छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी
पलवल: हरियाणा के पलवल में एक बारहवीं कक्षा की छात्रा को स्कूल जाते समय रोककर जबरन उसकी स्कूल ड्रेस चेंज कराकर उसका अपहरण कर लिया। दो युवकों छात्रा को लेकर ओयो होटल में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। साथ ही छात्रा को जान से मरने की धमकी भी दी।
कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण ने जानकारी देते हुए बताया पीड़िता छात्रा की मां की शिकायत पर कैंप थाना पुलिस ने दो नामजद युवको के खिलाफ अपहरण दुष्कर्म और छेड़छाड़ के अलावा विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वह एक निजी स्कूल में अध्यापिका है वह कई बार अपने पलवल घर से स्कूल आती है तो कई बार अपनी ससुराल से और उसकी लड़की भी उसी स्कूल में पढ़ती है।
महिला ने बताया की 16 अगस्त को वह अपनी ससुराल से स्कूल आई थी जबकि उसकी बेटी को पलवल घर से स्कूल आना था। लेकिन उनकी बेटी टाइम पर स्कूल न पहुंचकर लेट तक स्कूल पहुंची जब उसने बेटी से देरी से स्कूल आने का कारण पूछा तो उसकी बेटी रोने लगी और पूछने पर बताया कि वह कई दिन से एक पंकज नामक लड़के से बात करती थी। बात न करने पर मुझे डर दिखने लगा जिसके चलते में उसके दबाब में आ गई। जैसे वह कहता में करने लगी।
पहले छेड़छाड़, फिर किया दुष्कर्म
16 अगस्त को स्कूल आने से पहले उसने मुझसे कहा कि एक जोड़ी सिविल कपड़ा लेकर आना जब में रिलाइंस स्मार्ट मार्किट के पास पहुंची। तो मुझे उक्त युवक पंकज और राजकुमार फौजी राखौता निवासी मिले और मेरा रास्ता रोककर मुझे जबरदस्ती सर्विस सेंटर में ले जाकर बाथरूम में मेरे कपड़े चेंज कराये और मुझे जबरन एक ओयो में लेकर गए जहां कमरे में ले जाकर उन्होंने मेरे साथ छेड़छाड़ की और फिर मेरे साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
जान से मरने की धमकी दी
किसी को कुछ बताने पर जान से मरने की धमकी दी और मेरी ड्रेस चेंज कराकर मुझे बाइक पर बैठा कर मुझे स्कूल के गेट पर छोड़ दिया। कैंप थाना प्रभारी ने बताया की पीड़िता छात्रा की माँ की शिकायत पर उक्त युवकों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply