HARYANA NEWS: भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर मनोहर लाल ने की बड़ी घोषणाएं, इस खबर में मिलेगी पूरी जानकारी
पलवल: हरियाणा के पलवल में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजकीय श्रमिक दिवस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का भी जन्मदिन, भगवान से प्रार्थना कि उनकी लंबी आयु हो और वे प्रधानसेवक के रूप में देश की निरंतर सेवा करते रहें।
मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में भारत जिस तेजी से आगे बढ़ा है, उसमें श्रमिकों का बड़ा योगदान है। हरियाणा सरकार ने श्रमिकों के मनोबल को बढ़ाने व आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए। हरियाणा सरकार ने श्रमिकों की भलाई के लिए दो बोर्ड गठित किए और पिछले 9 वर्षों में 2181 करोड़ रुपए का श्रमिकों को लाभ पहुंचाया।
प्रमुख घोषणाएं:-
1. श्रमिकों की बेटियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने के लिए 50000 का प्रावधान किया
2. औद्योगिक श्रमिकों को साईकिल खरीदने के लिए दी जाने वाली 3,000 रूपये की राशि बढाकर 5,000 रूपये की
3. महिला श्रमिकों को सिलाई मशीन खरीदने के लिए दी जाने वाली 3,500 रूपये की राशि बढाकर 4,500 रूपये की
4. औद्योगिक श्रमिकों के बच्चों को 5,000 रूपये से 16,000 रूपये तक दी जाने वाली छात्रवृति राशि बढाकर 10,000 रूपये से 21,000 रूपये की
5. क्रोनिक बीमारी से ग्रसित श्रमिकों को आहार हेतु 2,000 रूपये मासिक दिए जाएंगे
6. श्रमिकों के लिए फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत व यमुनानगर जिलों में 500-500 श्रमिक आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी
7. नवीनतम बीमाकृत संख्या अनुसार जिला गुरुग्राम में हरसारू, कादीपुर, वजीराबाद तथा फतेहाबाद में डिस्पेंसरी स्थापित की जाएंगी
8. राज्य की सभी डिस्पेंसरियों में ई.सी.जी. सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा
9. श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के तत्वाधान में 'गुरू शिष्य कौशल सम्मान योजना शुरू की जाएगी
इसके तहत प्रदेश के 75,000 युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षुता प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए 208 करोड़ रुपए बजट का प्रावधान है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply