Haryana: शोभा यात्रा को लेकर नूंह प्रशासन ने कसी कमर, जिले में इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू
Nuh Violence: दिल्ली से सटा राज्य हरियाणा के नूंह में एक बार फिर प्रशासन की और से सख्ती की जा रही है। बता दें कि नूंह में हिंदू संगठनों ने शोभा यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया है। जो 28 अगस्त को निकाली जाएगी। हालांकि प्रशासन ने शोभा यात्रा निकालने से पूरी तरह से इंकार कर दिया है और पूरा प्रशासन अलर्ट पर है। साथ ही किसी भी सूरत में इस शोभा यात्रा को नहीं निकलने देने के लिए कमर कस ली है।
नूंह प्रशासन ने कसी कमर
प्रशासन ने जिले के सभी गजेटेड अधिकारियों को अपना स्टेशन नहीं छोड़ने के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही अलग-अलग इलाकों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। नूंह के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने दो टूक कह दिया है कि इलाके में हर हाल में अमन - शांति को कायम रखा जाएगा।
29 अगस्त तक इंटरनेट बंद
बता दें कि शोभायात्रा के ऐलान के मद्देनजर नूंह में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पूरे जिले में इंटरनेट सेवाएं 29 अगस्त रात 12 बजे तक बंद रहेंगी। साथ ही धीरेंद्र खड़गटा की तरफ से जिले में धारा 144 लागू करने का ऐलान भी कर दिया गया है। फिलहाल बैंक और स्कूल खुले रहेंगे लेकिन लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए पूरे इलाके में प्रशासन की सख्ती देखी जा रही है और अलग अलग तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं।
हरियाणा के मेवात-नूंह में पिछले महीने की आखिरी तारीख यानी 31 जुलाई को हिंदू संगठनों ने शोभा यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान यात्रा पर पथराव हो गया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply