Bahadurgarh Road Accident: सुबह के समय दर्दनाक सड़क हादसे में गई 4 लोगों की जान, 1 घायल
Bahadurgarh Road Accident: हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक खड़ी कार को कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। साथ ही एक घायल हो गया। कैंटर चालक मौके से फरार हुआ। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बहादुरगढ़ जिले के केएमपी पर मांडोठी गांव के पास यह हादसा हुआ। यह हादसा सुबह करीबन साढ़े 3बजे हुआ। जहां किसी के लिए चालक ने केएमपी पर कार रोकी थी। तभी पीछे तेज रफ्तार कैंटर ने खड़ी कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे तक उड़ गए। इस हादसे में मौके पर 4 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 1 महिला घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग पुष्कर से वापिस मेरठ लौट रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल को पास के अस्पताल में भेजकर इस मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक घायल महिला को इलाज के लिए रोहतक भेज दिया गया। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल थे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply