नूंह में प्रशासन का सख्त एक्शन, शिव मंदिर जाने पर लगाई रोक; जलाभिषेक के लिए पास जरूरी
Nuh violence: हरियाणा के नूंह में प्रशासन और हिंदू संगठन फिर से आमने-सामने आ गए है। एक तरफ हिन्दू संगठन ने सोमवार को शोभा यात्रा निकालने का ऐलान किया है तो दूसरी तरफ पुलिस-प्रशासन ने अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया है। इस मामले पर हरियाणा के सीएम ने भी चुप्पी तोड़ी है। इसी बीच प्रशासन का सख्त फैसला आया है। फैसले में कहा गया है कि कोई भी दो दिन तक शिव मंदिर में नहीं जाएगा।
शिव मंदिर जाने पर लगी रोक
जानकारी के मुताबिक, हिन्दू संगठनों के ऐलान के बाद पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। संगठन अपनी जिद् पर अड़े हुए है और प्रशासन फिर से हिंसा ना हो जाए इसके लिए यात्रा पर रोक लगाई है। इस बीच प्रशासन ने नूंह के नल्हड़ महादेव शिव मंदिर जाने पर दो दिन की रोक लगाई गई है। आम आदमी और मीडिया को भी मंदिर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। मंदिर प्रशासन और पुलिस की तरफ से अनुमति पास जारी किए जाएंगे।
जलाभिषेक के लिए पास जरूरी
वही लोग मंदिर में जाकर जलाभिषेक कर सकते हैं। बिना अनुमति पास वालों को मंदिर में अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें मंदिर के आसपास केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। नूंह में इस समय ITBP, CRP और हरियाणा पुलिस का पहरा है। सुरक्षाबलों को हर घटनाक्रम पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply