हरियाणा में 75 साल पुराने पेड़ों को मिलेगी बुढ़ापा पेंशन, सरकार ने किया ऐलान
सिरसा: अब हरियाणा के बुजुर्ग पेड़ों को भी मिलेगी पेंशन, यह योजना लागू कर के हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां पुराने पेड़ों को संरक्षित करने के लिए इस तरह का अनोखा फैसला लिया गया हो। हरियाणा के वन-पर्यावरण मंत्री चौधरी कंवर पाल का कहना है कि जब भी वह कोई 75 साल पुराना पेड़ देखते थे तो उनके मन में बहुत अच्छी भावनाएं आती थी यह पेड़ प्राणदायक वायु तो देते ही हैं साथ ही जीव जंतुओं को भी आश्रय देकर पर्यावरण को बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
इसके अलावा यह पेड़ अपने आप में इतिहास को भी संजोए हुए होते है। उनके मन में था कि हमारे बुजुर्गो की तरह इन बुजुर्ग पेड़ों को भी पेंशन दी जाए ताकि उस पैसे से इनका सरंक्षण हो सके और इस से प्राण दायक वायु प्रदान करने वाले इन पेड़ों से कटाई का खतरा भी हट जायेगा। उन्होंने इस बारे में सीएम मनोहर लाल से बात की और सीएम ने इस बात को तुरंत स्वीकार कर लागू कर दिया। हरियाणा सरकार ने प्राणवायु देवता स्कीम के तहत 75 साल से अधिक उम्र वाले पेड़ों को उतनी ही पेंशन देने का फैसला लिया है। जितनी बुजुर्गों को दी जाती है बस यह पेंशन सालाना होगी।
वन मंत्री ने कहा कि उन्होंने हाल ही में अंतरराज्यीय पर्यावरण की बैठक में हिस्सा लिया था उसमें कई प्रदेशों के मंत्रियों ने भी इस योजना की तारीफ की और इसके बारे में जानकारी भी ली। अभी तक 3 हजार 300 से ज्यादा पेड़ों का चयन कर लिया गया है और जैसे जैसे लोग आवेदन करेंगे तो यह आंकड़ा बढ़कर 4 हजार तक जा सकता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply