लालू के ठिकानों पर ED की 12 घंटे छापेमारी, 540 ग्राम सोना और विदेशी मुद्रा बरामद
Lalu Yadav on ED Raids: प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार यानी की 10 मार्च को नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों और करीबी सहयोगियों के परिसारों पर छापेमारी की। यह छापेमारी दिनभर जारी रही।
ED को छापेमारी में क्या-क्या मिला?
बता दें कि छापेमारी के दौरान ईडी ने 53 लाख रुपये की नकदी, 1,900 अमेरिकी डॉलर, करीब 540 ग्राम सोना और 1.5 किलो सोने के गहने जब्त किए हैं। जानकारी के मुताबिक, ईडी ने दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में एक घर में तलाशी ली, जहां तेजस्वी यादव मौजूद थे। एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर इस घर का पता है। आरोप है कि यादव परिवार अपनी आवासीय संपत्ति के तौर पर इसका इस्तेमाल कर रहा है। वहीं ईडी ने बिहार में पटना, फुलवारी शरीफ, दिल्ली-एनसीआर, रांची और मुंबई में लालू प्रसाद की बेटियों रागिनी यादव, चंदा यादव और हेमा यादव और आरजेडी के पूर्व विधायक अबू दोजाना, अमित कत्याल, नवदीप सरदाना और प्रवीण जैन के ठिकानों पर छापे मारे है।
कब हुआ था कथित घोटाला?
आरोप है कि कथित घोटाले को यूपीए-1 की सरकार के दौरान तब अंजाम दिया गया था जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। आरोप है कि 2004-2009 के दौरान भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन में समूह डी में विभिन्न व्यक्तियों को नियुक्त किया गया था और इसके बदले में उन्होंने अपनी जमीन तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों और एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को स्थानांतरित की थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply