हिमाचल के चंबा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
Himachal Pradesh Earthquake: हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं ने कहर ढाया है। अब राज्य के चंबा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई है। भूकंप से किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं इससे पहले पांच अप्रैल को चंबा और लाहौल स्पीति जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
इतने हो चुके हैं नुकसान
वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन, और बाढ़ ने लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ है। बारिश के बाद भूस्खलन से भारी नुकसान के साथ कई लोगों की जान चली गई है। हिमाचल सरकार राहत व बचाव कार्य चला रही है। वहीं राज्य में अब तक नुकसान का आकलन 8468.25 करोड़ पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोकनिर्माण विभाग का नुकसान बढ़कर 2829.04 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2074.57 करोड़, बिजली बोर्ड को 1731.23 करोड़ का नुकसान हुआ है।
24 घंटों में इतने मकान हुए धाराशायी
वहीं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य में 54 कच्चे-पक्के घर धराशायी हुए। इसके अलावा 203 घर दरार आने से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। इसी तरह 85 पशुशालाएं भी ध्वस्त हुईं। मंडी जिला में सबसे ज्यादा 35 घर गिरे हैं। कांगड़ा में नौ, शिमला व सोलन में तीन-तीन, उना व हमीरपुर में दो-दो घर धराशायी हुए।रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन से राज्य में चार नेशनल हाईवे सहित 729 सड़कें बाधित रहीं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply