Haryana: दुष्यंत चौटाला ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन, 6 करोड़ 20 लाख की लागत से तैयार हुआ है संयंत्र
Dushyant Chautala in Sirsa: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हरियाणा के सिरसा पहुंचे इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया में 6 करोड़ 20 लाख की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया। इस ट्रीटमेंट प्लांट से जहां इंडस्ट्रियल एरिया के केमिकल युक्त अपशिष्ट का निस्तारण होगा वही ट्रीटमेंट के बाद इस पानी का सिंचाई और इंडस्ट्री एरिया की ग्रीन बेल्ट में उपयोग किया जाएगा।
पर्यावरण को संरक्षित करने में होगा मददगार
वहीं मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जहां पर्यावरण को संरक्षित करने में सहायता मिलेगी वही साथ लगते हुडा एरिया में दुर्गन्ध की समस्या से भी निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि तकरीबन पौने दो करोड़ की लागत से बने इस प्लांट से इंडस्ट्रियल एरिया के 105 इकाइयों के अपशिष्ट का निस्तारण किया जा सकेगा वही ट्रीटमेन्ट के बाद इस पानी को सिंचाई के लिए भी उपयोग में लाया जा सकेगा।
नूंह हिंसा पर कही ये बात
सिरसा के गांव नारायण खेड़ा में बीमा क्लेम की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े किसानो को लेकर पूछे गए सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीमा क्लेम की रिपोर्ट बना कर भेज दी गई है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा उन्होंने टंकी पर चढ़े किसानो से अपील करते हुए कहा कि किसान पानी की टंकी से नीचे उतरे और बातचीत करें। नूह में हुई हिंसा को लेकर उन्होंने कहा कि स्थिति कंट्रोल में है लगातार FIR दर्ज की जा रही है और आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों से की अपील
वही उन्होंने स्थानीय लोगो से अपील करते हुए कहा कि लोग अपने अपने काम धंदो पर वापिस लौटे और शांति बहाली में सहयोग करें। साथ ही विपक्ष द्वारा नूह मामले में सरकार को फेल बताने पर उन्होंने कहा कि जब सुनुयोजित तरीके से कोई इस तरह के काम होते हैं तो किस तरह स्ट्रटजी बनाई जाए लेकिन वो लोग कई बार एक कदम आगे निकल जाते हैं लेकिन जिन लोगों ने कानून व्यवस्था अपने हाथ में ली है उनको जल्द ही ट्रेस कर लिया जाएगा।साथ ही दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि विपक्ष के लोग तो सिरसा के ओटू हेड में जब इस बार पानी आया तो भी इसे सरकार का फैल्योर बता रहे थे लेकिन उनके समय में 25 हजार क्यूसिक में सिरसा के कई गांव डूब गए थे लेकिन इस बार 50 हजार क्यूसिक पानी आने के बावजूद भी स्थिति पर काबू पा लिया गया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply