Dino Morea: मीठी नदी घोटाले में डिनो मोरिया से पुलिस ने की पूछताछ, EOW के आरोपी रिकॉर्ड से मिले सुराग
Dino Morea: बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो मोरिया से मुंबई पुलिस की (EOW) ने सोमवार को ₹65 करोड़ के मीठी नदी डिसिल्टिंग घोटाले के सिलसिले में पूछताछ की। इस मामले में डिनो का नाम तब सामने आया जब जांच के दौरान मुख्य आरोपी केतन कदम के साथ उनकी और उनके भाई की कई फोन कॉल्स की रिकॉर्डिंग्स मिलीं। EOW इस बात की जांच कर रही है कि इन कॉल्स में क्या बातचीत हुई और क्या डिनो और सैंटिनो को इस घोटाले की जानकारी थी।
घोटाले का विवरण
मीठी नदी जो मुंबई की बाढ़ प्रबंधन प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके डिसिल्टिंग और सफाई के लिए आवंटित ₹65 करोड़ से अधिक की राशि में हेराफेरी का आरोप है। जांच में पता चला कि बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वारा कीचड़ हटाने और ड्रेजिंग उपकरणों के किराए में भारी अनियमितताएं की गईं। ठेकेदारों ने कथित तौर पर नौ जाली समझौता ज्ञापन (MoU) प्रस्तुत किए और उपकरणों के किराए को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया। EOW ने इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जिसमें BMC के तीन अधिकारी, पांच ठेकेदार, और दो बिचौलियों, केतन कदम और जय जोशी शामिल हैं। जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
डिनो मोरिया की भूमिका
EOW खबरों के अनुसार डिनो और सैंटिनो को समन इसलिए जारी किया गया क्योंकि जांच में केतन कदम के साथ उनकी फोन पर कई बार बातचीत का खुलासा हुआ। ये बातचीत घोटाले की राशि, भुगतान प्रक्रिया, और उपकरण किराए से संबंधित होने का शक जताया जा रहा है। लेकिन, अभी तक कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है जो डिनो को सीधे इस घोटाले में दोषी ठहराए। डिनो ने जांच में सहयोग करने की बात कही है और किसी भी इरेग्युलेरिटी में शामिल होने से इनकार किया है।
जांच जारी है
EOW ने केतन कदम के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से कोडेड भाषा में कुछ रिकॉर्ड्स बरामद किए हैं। जिनमें BMC के स्टॉर्म वॉटर ड्रेन्स (SWD) विभाग के अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश और ठेकेदारों से प्राप्त धन की प्रविष्टियां शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया कि BMC अधिकारियों को सिंगापुर और दुबई की यात्राओं के लिए रिश्वत दी गई थी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी इस मामले की जांच कर रहा है। जो ₹1,100 करोड़ की डिसिल्टिंग और नदी सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़े व्यापक वित्तीय जाल की पड़ताल कर रहा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply