फिल्म धुरंधर ने दूसरे दिन भी किया धमाल, वीकेंड पर सेंचुरी लगाने का चांस
Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने आते ही धमाल मचा दिया है। शुक्रवार, 5 दिसंबर को रीलीज इस फिल्म ने तगड़ी ओपनिंग के बाद दूसरे दिन फिल्म ने सॉलिड जंप लिया। सॉलिड रिव्यूज और तगड़े वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म ने दो दिन में ही हाफ-सेंचुरी लगा दी। शुक्रवार को इस फिल्म ने 28.60 करोड़ का कलेक्शन किया। ये इस साल का तीसरा सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन है। रिलीज से पहले बने माहौल ने दमदार शुरुआत तो दिलाई, लेदिन दूसरे दिन की ग्रोथ से तय होना था कि फिल्म आगे कितनी कमाई कर पाएगी।
क्या रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, धुरंधर ने दूसरे दिन 33 करोड़ से 35 करोड़ की रेंज में कलेक्शन किया। यानी दूसरे दिन ही इसे करीब 20 प्रतिशत का जंप मिला है। दो दिन में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा कमाई की है। धुरंधर ने लगभग 62 करोड़ का टोटल नेट कलेक्शन किया।
सेंचुरी लगाने के बढ़े चांस
धुरंधर के रिव्यू की बात करें तो ज्यादातर पॉजिटिव ही हैं। लोग सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे। रणवीर सिंह से लेकर, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी की परफॉरमेंस की खूब तारीफ की जा रही है। ये तारीफें और अच्छे रिव्यू संडे को भी धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर जंप दिलाने की संभावना है।
वहीं, शनिवार के मुकाबले फिल्मों को संडे के दिन थोड़ी छोटी जंप मिलती है। अगर संडे धुरंधर के लिए 12 प्रतिशत भी जंप लेकर आया, तो पूरा चांस है कि तीसरे दिन का कलेक्शन 38 करोड़ के आसपास पहुंच सकता है। यानी धुरंधर के पास पहले वीकेंड में ही बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी लगाने का भी पूरा चांस है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply