‘100% टैरिफ लगा देना चाहिए था क्या हम कमजोर देश हैं’ अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
नई दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फेंस कर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, "पिछले दिनों मोदी जी ने ट्रंप के दबाव में ये निर्णय लिया है कि अमेरिका से जो कपास भारत आता है अभी तक उसमें 11 % ड्यूटी लगती थी लेकिन अब ये 11 % ड्यूटी हटा दी गई है और अब अमेरिका से आने वाली कपास पर कोई ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये ड्यूटी केवल 40 दिनों (19 अगस्त से 30 सितंबर तक) तक हटाई गई है। ये देश के किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। अब जो अमेरिका से कपास आएगी वो भारत के किसानों के कपास से सस्ती होगी। तो भारत के किसान कहां जाएंगे और किसानों का कपास कौन खरीदेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने 50% टैरिफ भारत पर लगाया है। हमें भी कपास पर 11% से 50% टैरिफ कर देना चाहिए था दूसरों देशों ने यही किया। ट्रंप ने 50% टैरिफ लगाया तो हमें 100% टैरिफ लगा देना चाहिए था क्या हम कमजोर देश हैं।
पता नहीं क्या मजबूरियां हैं- अरविदं केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''चीन के ऊपर ट्रंप ने 145 प्रतिशत टैरिफ लगाया तो चीन ने भी 125 प्रतिशत टैरिफ लगाया, ट्रंप को झुकना पड़ा। मेक्सिको, कनाडा, यूरोपियन यूनियन हर जगह सरकारों ने ट्रंप का जवाब दिया. ट्रंप एक कायर आदमी है, जो ट्रंप के खिलाफ खड़ा हुआ, उसके सामने ट्रंप को झुकना पड़ा. ट्रंप के सामने मोदी जी भीगी बिल्ली बने हुए हैं। पता नहीं क्या मजबूरियां हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply