ED के शिकंजे में आप का एक और नेता, विधायक अमानतुल्ला खान के घर छापेमारी जारी
Delhi:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की छापेमारी जारी है। इस बीच ईडी के शिकंजे में आप का एक और नेता फंस गया है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने आपविधायक अमानतुल्ला खान के दिल्ली के ठिकानों पर छापेमारी की। आप नेता के घर के बाहर पुलिस और सेना के जवान तैनात किए गए है। बता दें कि यह कार्रवाई ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग में की है।
ईडी क रडार पर आया आप का एक और नेता
दरअसल मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी कई महीनों से गहनता से इसकी जांच मे लगी है। सबसे पहले इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदियो को गिरफ्तार किया। उसके बाद सत्येंद्र जैन और अब हाल ही में संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। संजय सिहं से इस मामले में पूछताथ की जा रहे है। कोर्ट ने संजय सिंह को 5 दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिये है। इस बीच अब आप के एक और नेता यानी विधायक अमानतुल्ला खान के घर आज सुबह छापा मार दिया। फिलहाल उनके पर ईडी की छापेमारी जारी है।
घर के अंदर और बाहर जाने की नहीं है इजाजत
गौरतलब है कि यह कार्रवाई उन्होंने दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दायर एफआईआर और केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा दायर एक अन्य एफआईआर के आधार पर शुरू की है। ये मामला दिल्ली वक्फ बोर्ड के भीतर अवैध नियुक्तियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है, जिसमें आप नेता अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। विधायक के घर से किसी को बाहर और अंदर आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर आप विधायक के घर के बाहर सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं। बता दें कि अमानतुल्लाह खान दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply