गोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग लगने की वजह से 25 लोगों की मौत
Goa Nightclub Fire: गोवा के अर्पोरा गांव में शनिवार, 6 दिसंबर की देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक नाइटक्लब में सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से भीषण आग लग गई। इस भयानक हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 25 किमी दूर एक मशहूर पार्टी वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में आधी रात के बाद आग लगी। ये नाइटक्लब पिछले साल ही खुला था।
पुलिस को दी जानकारी
पुलिस के अनुसार, किचन एरिया में काम करते समय अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जोरदार धमाके के बाद आग ने देखते ही देखते पूरे नाइट क्लब को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही गोवा पुलिस प्रमुख आलोक कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
कैसे लगी ये आग?
गोवा डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि रात 12:04 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को आग लगने की जानकारी मिली। पुलिस और फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग अब काबू में है और सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। आग क्लब के ग्राउंड फ्लोर के किचन एरिया में लगी। इस वजह से 25 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। आग लगने का कारण सिलेंडर ब्लास्ट को माना जा रहा है।
सीएम प्रमोद ने लिया घटनास्थल का जायजा
वहीं, इस घटना की जानकारी, मिलने पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। सीएम ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के इलाज की जानकारी ली। सीएम प्रमोद सावंत ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर किचन स्टाफ के लोग थे, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने ये भी कहा कि मरने वालों में तीन से चार टूरिस्ट भी थे। 25 लोगों में से तीन की मौत जलने से हुई और बाकी की मौत दम घुटने से हुई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply