Chhattisgarh: आमदई खदान में नक्सलियों ने किया IED विस्फोट, एक जवान शहीद, 1 घायल
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एक बार नक्सलियों ने सेना पर हमला बोला है। इस हमले में एक जवान शहीद भी हो गया है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसको लेकर माइंस में जगह-जगह आईईडी लगाने की नक्सलियों ने भी चेतावनी दी थी। इससे पहले आईईडी ब्लास्ट में दो मजदूरों की मौत हो गई थी।
नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट
जानकारी के अनुसार,नारायणपुर के आमदई माइंस की सुरक्षा में लगे जवानों पर नक्सलियों ने हमला बोल दिया। इस हमले में आईईडी ब्लास्ट का इस्तेमाल किया गया। जिसमें एक जवान शहीद और एक घायल हो गया है। बता दें कि माइंस में जगह-जगह आईईडी लगाने की नक्सलियों ने भी चेतावनी दी थी। इससे पहले आईईडी ब्लास्ट में दो मजदूरों की मौत हो गई थी।
एक जवान शहीद और एक गंभीर रूप से घायल
इसको लेकर बस्तर आईजी पी सुंदर राज ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे नारायणपुर के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अमदई खदान में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट और फायरिंग की। जवाब में सुरक्षा बलों की ओर से फायरिंग की गई। नक्सलियों के हमले में सीएएफ की 9वीं वाहिनी के कांस्टेबल कमलेश कुमार शहीद हो गए। एक जवान सिपाही विनय कुमार को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। पुलिस बल, डीआरजी और आईटीबीपी द्वारा आसपास के इलाके की जांच की जा रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply