Chandrayaan-3 Landing live: आज हरियाणा के स्कूल शाम 6 बजे तक रहेंगे खुले, चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग देखेंगे छात्र
Live telecast of landing in Haryana schools: चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग देखने के लिए पूरा देश शाम का इतंजार कर रहा है। वहीं देश के हर राज्य के स्कूलों में विद्यार्थियों को इसका लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसमें हरियाणा भी शामिल है। बता दें कि हरियाणा के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को बुधवार शाम को पांच से छह बजे तक स्कूल खोलने का निर्देश दिया है।
हरियाणा के स्कूलों में लैंडिंग का लाइव प्रसारण
जारी निर्देश के अनुसार, स्कूलों में छात्राओं को चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। वहीं शाम के समय जहां संभव हो, वहां शिक्षक व विद्यार्थी एक घंटे के लिए सभा आयोजित करें। वहीं, जहां संभव नहीं होगा, उन स्कूलों में अगले दिन सुबह सॉफ्ट लैंडिंग प्रक्रिया का प्रसारण होगा।इसके अलावा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का स्कूलों में पांच बजकर 20 मिनट से सीधा प्रसारण किया जाएगा।
शाम को राष्ट्र के नाम देंगे संबोधन
वहीं चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी का भी राष्ट्र के नाम संबोधन होगा। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से स्कूलों में लाइव प्रसारण का आदेश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों की है। पूरी दुनिया का ध्यान इस तरफ है। प्रयास है कि प्रदेश के बच्चे भी इस उपलब्धि को देखें। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में संभव हो, वहां सीधा प्रसारण की व्यवस्था की जाए। इस दौरान अध्यापकों एवं विद्यार्थियों की चर्चा बैठक आयोजित होगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply