‘..कयास का बाजार भी चालू रहना चाहिए’ सीट शेयरिंग को लेकर तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान
Bihar News: बिहार विधान परिषद में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह से निकलने के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया कर्मियों से बातें करते हुए जातीय जनगणना सहित कई मसलों पर अपनी राय रखी। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना पर अपनी राय रखते हुए कहा कि अगर बिहार सरकार के द्वारा जारी किए गए।
डिप्टी सीएम ने कहा कि जातीय गणना के आंकड़े पर बीजेपी को भरोसा नहीं है। तो प्रधानमंत्री से कहकर देश में ही जातीय जनगणना करा लेना चाहिए लेकिन ऐसा होने वाला है। क्योंकि बीजेपी के जो प्रधानमंत्री है या फिर भारत सरकार में बैठे लोग हैं। वो चाहते ही नहीं है कि देश में जातीय जनगणना हो। तेजस्वी यादव ने कहा हम इस पर ध्यान नहीं देते हैं कि कौन क्या चाहता है और क्या करेगा, हमारी सरकार जनता की सेवा के लिए काम करती है, हम तो पूछ रहे हैं भाजपा के लोगों से की एक राज्य बता दीजिए जहां लाखों की तादाद में बहालिया निकल रही है, अब भाजपा को भी लगता है कि जो बिहार में महागठबंधन है इसका कोई मुकाबला है ही नहीं ,चाहे प्रधानमंत्री या फिर अमित शाह 365 दिन भी बिहार में रहेंगे तो महागठबंधन का मुकाबला नहीं कर सकते है।
सांसद निशिकांत दुबेपर तेजस्वी यादव ने कसा तंज
भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा लगाए गए आप को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा जो सवाल पूछ रहे हैं। जो सच बोल रहे हैं उन पर कार्रवाई की जा रही है, एक खास है देश के जिसकी वजह से बीजेपी पार्टी चलती है। उसके बचाव के लिए भाजपा के सांसद क्या-क्या करते हैं और नहीं करते हैं। हर एक राजनेता पॉलिटिशियन उनके बारे में जानता है, महुआ मित्रा पढ़ी-लिखी महिला है, जिस कॉलेज से पढ़ी है। उस कॉलेज में एडमिशन मिलना बहुत मुश्किल होता है। तो उनकी काबिलियत पर तो हम सवाल उठा ही नहीं सकते हैं, जो लोग ऐसा कर रहे हैं वह पार्लियामेंट का गुस्सा निकाल रहे हैं, चरित्र हनन करना बदनाम करना यह बीजेपी का पुराना मॉडल रहा है।
सीट शेयरिंग को लेकर बोले तेजस्वी यादव
वहीं सीट शेयरिंग को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि आप लोगों के कयास का बाजार भी चालू रहना चाहिए, सारी बातें पहले आ जाएंगे। तो आप लोग बाकी दिन क्या दिखाएगा, सेट सेलिंग को लेकर बिहार में कहीं कोई कठिनाई नहीं है, जब विधानसभा में 2015 में जब ज्यादा सीट थी। तब बड़े आसानी से कर लिया गया। तो यहां तो 40 सीट है, दिक्कत तो वहां होगा जो लोग कूद-कूद कर गए हैं या फिर जिनको ले जाया गया है वहां कौन किसको क्या करेगा आप लोगों को पहले उसे पर बात करना चाहिए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply