बिहार के अररिया में पत्रकार को 4 बदमाशों ने मारी गोली
Bihar crime News: बिहार के अररिया में बदमाशों ने दैनिक समाचार पत्र में काम करने वाले पत्रकार विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी है। आज सुबह-सुबह बदमाश विमल कुमार यादव के घर पहुंचे और दरवाजे को खटखटाया और जैसे ही वह घर के बाहर निकले तो उन्हें गोलियों से भून दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।
पूरा मामला रानीगंज थाना क्षेत्र का
मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि पूरा मामला रानीगंज थाना क्षेत्र का है। बेलसरा के हीरो शोरूम के पीछे विमल कुमार यादव का घर है। घटना के बाद पत्नी पूजा देवी ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को बुलाया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने रानीगंज थाने में सूचना दी। रानीगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार दलबल के साथ पहुंचे। विमल कुमार यादव को रानीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया।
पत्रकार की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम
दरअसल, विमल कुमार यादव का बेटा,एक बेटी और पत्नी को छोड़ गए है। घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी पूजा देवी का कहना है कि सुबह में घर का दरवाजा खटखटाकर उनके पति का नाम लेकर हल्ला किया जा रहा था। वे दोनों उठकर घर का दरवाजा और ग्रिल खोल रहे थे, तभी उनके पति मेन गेट खोलकर जैसे ही दरवाजे पर पहुंचे की गोली चलने की आवाज आई और पति के चिल्लाने पर वह दौड़कर पहुंचीं तो देखा कि उनके पति खून से लथपथ पड़े हुए है। उन्होंने गोली मारने की जानकारी आसपास के लोगों को दी, लेकिन सुबह में अधिक लोग बाहर नहीं थे।
जिले के सभी पत्रकार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे
घटना के बाद भारी संख्या में जिले के पत्रकार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे है, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, सचिव अमित कुमार अमन, राकेश कुमार, मिंटू सिंह सहित दर्जनों की संख्या में पहुंचे पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों से मसले पर बातचीत की है। जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने का मांग की जा रही है। पत्रकार संघ ने मामले में पत्रकारों की असरुक्षा को लेकर आंदोलन करने की बात कही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply