Jamui SI Murder: ‘ऐसी घटनाएं होती रहती हैं’, दरोगा की हत्या पर बिहार के शिक्षा मंत्री का बयान
Jamui SI Murder:बिहार में मंगलवार की सुबह सनसनीखेज वारदात घटी। जहां एक बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर दारोगा की हत्या कर दी गई। इसी मामले पर बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर का बयान आया है। चंद्रशेखर ने कहा, ऐसी घटनाएं होती रहती है।
यूपी और एमपी में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। चंद्रशेखर नेआगे कहा कि समय समय पर ऐसी घटना सामने आते रहती है, लेकिन अपराधियों को इसका जवाब भी दिया जाता है। आखिर अपराधी कब तक बच पाएंगे। जो भी अपराध करते हैं उन्हें पकड़ा जाता है, जेल में डाला जाता है, उन्हें सजा भी मिलती है। बिहार के लिए ये नई बात नहीं है। बिहार सरकार इस मामले में भी कार्रवाई करेगी।
नीतीश सरकार पर बोला हमला
वहीं नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए जमुई से सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने कहा है कि क्या ये घटना सीएम के संरक्षण में हुआ? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में बालू तस्करों का तांडव है। दरअसल, मंगलवार सुबह अवैध बालू खनन की सूचना मिलने के बाद दरोगा साथी पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे थे। तभी उन्होंने बालू से लदे ट्रैक्टर को देखा फिर उसे रोकने की कोशिश की लेकिन ड्राइवर ने नहीं रुका और दरोगा को रौंद दिया।
मौके पर हुई मौत
जिससे मौके पर ही दरोगा की मौत हो गई। वहीं एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। वहीं इस दौरान एक होमगार्ड के जवान राजेश कुमार साह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ट्रैक्टर से कुचलकर मारे गए दारोगा 2018 बैच के एसआई प्रभात रंजन हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply