Bihar Election Results 2025 LIVE Updates: शुरुआती रुझानों में NDA 70 से ज्यादा सीटों पर आगे, महागठबंधन को दूसरे स्थान पर धकेला
Bihar Election Results 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025के नतीजे आज घोषित किए जाने वाले है। सभी 243 सीटों पर दो चरण में मतदान हुआ था। सभी सीटों पर सुबह 8 बजे से 46 केंद्रो पर मतगणना शुरू हो चुकी है। एक तरफ नीतीश कुमार फिर से सत्ता में वापसी करने का दम भर रहे हैं, तो दूसरी तरफ तेजस्वी यादव 18नवंबर को शपथ लेने का दावा किया।
मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद EVMकी गिनती शुरू होगी। किसी भी पार्टी को राज्य में सरकार बनाने के लिए 122सीटों जरूरी होगी। वोटों की गिनती के मद्देनजर सभी जिलों में प्रशासन ने सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए हैं। चुनाव आयोग ने भी अपने स्तर पर सभी तरह की तैयारियां कर चुका है।
शुरुआती रुझानों में NDA 70 से ज्यादा सीटों पर आगे
वोटिंग शुरू होने के साथ शुरुआती रुझानों में NDA 70 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महागठबंधन की झोली में 35 सीटें मिली हैं।
आरजेडी के खेसारी लाल यादव आगे
शुरुआती रुझानों में छपरा से आरजेडी के खेसारी लाल यादव आगे सबसे आगे चल रहे है।
शुरुआती रुझानों में BJP सबसे आगे
शुरुआती रुझानों में BJP सबसे बड़ी पार्टी बन के सामने आ रही है। जबकि आरजेडी दूसरे स्थान पर है।
अबतक 150 सीटों के रुझान आए
शुरुआती रुझानों में अबतक 150 सीटों के रुझान सामने आए है।
शुरुआती रुझानों में NDA 55 सीटों पर आगे
वोटिंग शुरू होने के साथ शुरुआती रुझानों में NDA 55 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, जबकि महागठबंधन 40 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है।
अबतक 100 से ज्यादा सीटों के रुझान आए
बिहार चुनाव की वोटिंग जारी है। जानकारी के अनुसार, अबतक 100 से ज्यादा सीटों के रुझान सामने आए है।
शुरूआती रूझानों में एनडीए को बढ़त
शुरूआती रूझानों में एनडीए के पक्ष में दिख रहे हैं। रूझानों के मुताबिक, एनडीए 28 सीटों पर आगे चली रही है। वहीं महागठबंधन 17 सीटों पर आगे चल रही है।
बिहार में नौकरी वाले युवाओं की सरकार आएगी- तेजस्वी यादव
नतीजों से पहले तेजस्वी यादव ने अपनी मां मीसा भारती के साथ10 सर्कुलर रोड आवास से बाहर निकले और कहा कि बिहार में नौकरी वाले युवाओं की सरकार आएगी। हम जीतने वाले हैं। सभी का शुक्रिया। बदलाव आने वाला है। हम सरकार बना रहे हैं।
विपक्ष पर उपमुख्यमंत्री ने कसा तंज
रिजल्ट से पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि चुनाव कौन जीतेगा, यह जनता तय करेगी। परिवारवादी लोग राजनीति को अपनी जागीर समझते हैं, लेकिन बिहार की जनता जंगलराज के युवराज को कड़ा संदेश देगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply