बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर यादव के सपने में आए भगवान श्रीराम, कहा- मुझे बचा लो, लोग मुझे बाजारों में बच रहे
Bihar News: बिहार के कई मंत्रियों के अक्सर बयान चर्चा में बने रहते है। इस बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर यादव द्वारा दिए बयान सुर्खियों में बना हुआ है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि उनके सपने में भगवान राम आए और उन्होंने कहा कि लोग मुझे बाजारों में बेच रहे है। इससे मुझे बचा लो। पिछले कुछ महीनों से बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री का बयान सामने याया था जिसमें उन्होंने शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड रखवाने का ऐलान किया था। ऐसा ना करने पर उनकी सैलरी से पैसे काटने की बात भी कही थी अब उनका भगवान को लेकर बयान काफी वारयल हो रहा है।
फिर बयानों को लेकर सुर्खियों में बने शिक्षा मंत्री
शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि भगवान राम ने शबरी के झूठे बेर खाए थे। लेकिन आज शबरी का पुत्र मंदिर नहीं जा सकता। ये दुख की बात है। राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को रोका जाता है। मंदिर को गंगा जल से धोया जाता है। भगवान ने शबरी की जूठन खाकर संदेश दिया था। उन्होंन आगे कहा कि भगवान जाति व्यवस्था से नाराज हैं। सोचा होगा कि हम उनके (शबरी के) बेर खायेंगे तो दुनिया उन्हें खाने लगेगी। पर ऐसा हुआ नहीं। वह (भगवान) अकेला रह गया था।
चन्द्रशेखर यादव को सपने में दिखे भगवान राम
उन्होंने आगे कहा कि उसे खाली अगरबत्ती दिखाकर छोड़ दिया जाता है। इसका अनुकरण नहीं किया जाता। भगवान मर्यादा पुरूषोत्तम थे। वह जाति व्यवस्था को ख़त्म करने का संदेश लेकर निकले थे। एक बार हमने बात की तो लोगों ने जीभ काटने पर 10 करोड़ रुपये का इनाम देने की पेशकश कर दी। लेकिन, मोहन भागवत के खिलाफ 10 रुपये का भी इनाम नहीं रखा गया। बता दें कि मंत्री ने यह बात शिक्षा मंत्री पूर्व शिक्षक संघ अध्यक्ष लक्ष्मी यादव की पुण्य तिथि के मौके पर कही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply