Bihar: सासाराम से राहुल-खड़गे की ‘वोट अधिकार यात्रा’, लालू-तेजस्वी के साथ दिखेगी महागठबंधन की ताकत
Rahul Gandhi's Vote Adhikar Yatra: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025की तैयारियां जोरो-शोरो पर है। इस बीच, लोकसभा में विपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने रविवार 17अगस्त 2025को बिहार के सासाराम से अपनी 16दिन की 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरुआत की। जो 01सितंबर को पटना में एक मेगा रैली के साथ समाप्त होगी। इसका उद्देश्य मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और 'वोट चोरी' के खिलाफ जनता को जागरूक करना तथा ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के लोकतांत्रिक सिद्धांत की रक्षा करना है।
इस यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए। जिन्होंने सासाराम के सुआरा हवाई अड्डा मैदान में एक विशाल जनसभा में एकजुटता का प्रदर्शन किया।
सासाराम पहुंचे राहुल गांधी
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरुआत करने के लिए सासाराम पहुंच गए हैं। उनके साथ अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में उनकी 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू होगी। इसके अलावा राजद प्रमुख लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव सासाराम पहुंच गए हैं। उनके साथ पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी सासाराम पहुंचने वाली हैं।
'वोट अधिकार यात्रा" का उद्देश्य और महत्व
राहुल गांधी के अनुसार, बिहार की 'वोट अधिकार यात्रा' एक राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक जनांदोलन है। बता दें, इंडिया ब्लॉक का आरोप है कि चुनाव आयोग की विशेष गहन संशोधन (SIR) प्रक्रिया के तहत गरीब, दलित, अल्पसंख्यक और प्रवासी मजदूरों के नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए जा रहे हैं। वहीं, विपक्ष ने इसे 'वोट चोरी' की साजिश बताते हुए कहा कि यह यात्रा मतदाताओं को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने और विपक्ष की एकजुटता का संदेश देने का प्रयास करेगी।
यात्रा का शेड्यूल और मार्ग
बता दें, राहुल गांधी की बिहार की 'वोट अधिकार यात्रा' 17अगस्त से शुरु होगी। यह यात्रा 16दिनों में लगभग 1300किलोमीटर की दूरी तय करेगी। जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों में जनसभाएं, संवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित होंगे।
17अगस्त - रोहतास (सासाराम) - यात्रा की शुरुआत
18अगस्त - औरंगाबाद, गया
19अगस्त - नवादा, नालंदा, शेखपुरा
21अगस्त - लखीसराय, मुंगेर
22अगस्त - भागलपुर
23अगस्त - कटिहार
24अगस्त - पूर्णिया, अररिया
26अगस्त - सुपौल, मधुबनी
27अगस्त - दरभंगा, मुजफ्फरपुर
28अगस्त - सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण
29अगस्त - पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान
30अगस्त - सारण, आरा
01 सितंबर - पटना (गांधी मैदान में समापन रैली)
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply