Bigg Boss 19: क्या मालती चाहर अमाल मलिक को कर चुकीं है डेट? इंटरव्यू में किया खुलासा
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का फिनाले एपिसोड 7 दिसंबर को होने वाला है। शो के फिनाले में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल ने अपनी जगह बनाई। वहीं, इस शो के इतने करीब आने के बाद आखिरी हफ्ते में मालती चाहर एविक्ट हो गई थीं। शो से बाहर आने के बाद मालती इंटरव्यू देते हुए कई खुलासे कर रही हैं। शो में मालती अमाल से जिस तरीके से बात करती थीं उसे देखकर हर किसी को लगता था कि वो डेट कर चुके हैं।
अब शो से बाहर आने के बाद मालती ने इसे लेकर खुलासा किया है। दरअसल, जब मालती चाहर शो में आईं थीं तो उन्होंने बताया था कि वो अमाल मलिक को पहले से जानती है अब मालती घर से बाहर आ गई हैं तो हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि क्या वो अमाल मलिक को डेट कर चुकी हैं?
मालती ने किया खुलासा
एक इंटरव्यू में मालती ने अमाल को लेकर बातचीत की। मालती ने कहा कि यार, मैं शो में भी यही बोल रही थी कि जब से ये शो शुरू हुआ उससे बस तीन महीने पहले ही मिली हूं। मैं गर्लफ्रेंड कैसे बन सकती हूं? इतना टाइम ही नहीं मिला। इतना तो हम जानते पहचानते हैं इंसान को और उसके बाद ही डेट करते हैं। इस जमाने में। आपका पता नहीं, मैं तो ऐसे ही करती हूं, तो जान पहचानने वाला ही फेज था। गर्लफ्रेंड तो नहीं थी मैं उसकी और वो भी ट्रैवल कर रहा था, मैं भी ट्रैवल कर रही थी। मालती चाहर शो से आने के बाद कई मुद्दों पर अपनी राय रख रही हैं। उन्होंने कुनिका लेस्बियन वाले कमेंट पर भी रिएक्ट किया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply