छावा विवाद पर एआर रहमान की आई प्रतिक्रिया, कहा- संगीत मेरा माध्यम है
AR Rahman Controversy: संगीतकार एआर रहमान ने हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर दिए अपने बयान पर पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में रहमान ने अपने भारत के प्रति प्यार और सम्मान, अपने संगीत जीवन यात्रा और अपने कथित बयान के पीछे के उद्देश्य को स्पष्ट किया। रहमान ने वीडियो में कहा, “मित्रों, संगीत हमेशा मेरा माध्यम रहा है, जिससे मैं संस्कृति के साथ जुड़ता, उसे मनाता और उसका सम्मान करता हूँ। भारत मेरी प्रेरणा, मेरा शिक्षक और मेरा घर है। मेरा उद्देश्य कभी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। मुझे उम्मीद है कि लोग मेरी ईमानदारी को महसूस करेंगे।
इरादों को गलत समझा जा सकता है- एआर रहमान
एआर रहमान ने ये भी कहा कि कभी-कभी उनके इरादों को गलत समझा जा सकता है, लेकिन उनका हमेशा उद्देश्य संगीत के माध्यम से लोगों का उत्साह बढ़ाना, सम्मान करना और सेवा करना रहा है। रहमान ने खुद को भारतीय होने पर धन्य बताते हुए कहा कि देश कलाकारों को स्वतंत्र रूप से अपनी प्रतिभा दिखाने और बहुसांस्कृतिक आवाज़ों को मनाने का अवसर देता है।
क्यों बढ़ा विवाद?
ये विवाद उस समय शुरू हुआ जब रहमान ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड से उनके काम में कमी आई है। उन्होंने इसके पीछे उद्योग में पिछले आठ सालों में बदलाव और संभवतः “साम्प्रदायिक” रुझान की ओर इशारा किया, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि ये सीधे उनके सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि जो लोग रचनात्मक नहीं हैं, उनके पास अब फैसले लेने की शक्ति है। ये भी संभवतः साम्प्रदायिक मामला हो सकता है, लेकिन मेरे सामने नहीं आया।
सिंगर ने किया प्रोजेक्ट्स का जिक्र
रहमान ने इंस्टाग्राम वीडियो में व्यक्तिगत आरोपों का जवाब नहीं दिया। उन्होंने अपने हाल के प्रोजेक्ट्स का जिक्र करते हुए बताया कि वे भारतीय संस्कृति और युवा प्रतिभा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जला प्रोजेक्ट, युवा नागा संगीतकारों के साथ सहयोग, सनशाइन आर्केस्ट्रा का मेंटरिंग और रामायण पर हंस जिमर के साथ संगीत करना उनके लिए महत्वपूर्ण रहा। अपने संदेश का समापन करते हुए रहमान ने कहा कि मैं ऐसे संगीत के प्रति प्रतिबद्ध हूँ जो अतीत का सम्मान करता है, वर्तमान का उत्सव मनाता है और भविष्य को प्रेरित करता
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply