Ankita Bhandari Case: माहिलाओं के बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मुंडवाएंगे अपने सिर, कांग्रेस ने बनाई ये रणनीती
Ankita Bhandari Case: उत्तराखंड में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रही है, हाल ही में कांग्रेस ने बड़े स्तर पर रणनीति तैयार की है, इस रणनीती में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने बाल दान करेंगे, जिसमें महिलाएं और पुरुष दोनों ही हिस्सा ले रहे है।कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि अंकिता भंडारी केस की जांच को गंभीर नहीं लिया जा रहा है, बीजेपी ने अभी तक VIP का पता नहीं लगाया है, जिससे शक और भी ज्यादा गहरा होता जा रहा है कि आखिर क्यों सरकार अंकिता भंडारी केस की जांच CBI से नहीं कराना चाहती है, सरकार किसे बचा रही है।
कांग्रेस ने BJP लगाए गंभीर आरोप
इस केस को लेकर कांग्रेस नेता गोदियाल ने राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए है, उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस इस मुद्दे को छोड़ने वाली नहीं है। हम प्रदेश की बहन और बेटियों की सुरक्षा के लिए हर हद पार कर सकते हैं। साथ ही गोदियाल ने ये भी ऐलान किया कि प्रदेश भर में कांग्रेस एक अभियान चलाएगी, जिसमें तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने बाल दान करेंगे ताकि इस गूंगी-बहरी सरकार की आंखें खुले।
महिला कार्यकर्ताओं ने मुंडवाए बाल
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया था और इस दौरान कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अपने बाल को मुंडवा दिआ था।इस घटना की प्रदेश भर में काफी चर्चा हुई थी। हाल ही में कांग्रेस ने एक बार फिर से इस मुद्दे को बड़े पैमाने पर उठा लिया है, इसलिए प्रदेश भर में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अपने सिर मुंडवाएंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply