Budget Session: बजट लेकर आएगा मिडिल क्लास के लिए राहत? जानें इन्वेटर्स की क्या है उम्मीदें
Cental Budget: केंद्र सरकार इस बार एक फरवरी को बजट पेश करने जा रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी। ऐसे में देश में लाखों निवेशकों और टैक्सपैयर्स की नजरें बजट पर टिकी हुई हैं। बजट से मिलने वाली राहत का सीधा असर जनता की जेब पर पड़ने वाला है।
केंद्रीय बजट को लेकर मिडिल क्लास से लेकर सैलरीड क्लास, किसान और महिलाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
बजट से क्या उम्मीदें
प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ना और लोन का बोझ भी आम आदमी पर भारी पड़ रहा है। बजट के जरिए घर खरीदने वाले टैक्स में राहत की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि होम लोन पर मिलने वाली टैक्स छूट बढ़ाया जाए। फिलहाल आयकर अधिनियम की धारा 24बी के तहत ब्याज पर मिलने वाली छूट 2 लाख रुपए तक है। जिसे कई साल पहले तय किया गया था और मौजूदा दौरा में इसे बढ़ाने की मांग की जा रही है। वहीं, विशेषज्ञ का कहना है कि बजट 2026-27 में टैक्स सेविंग और लॉन्ग टर्म निवेश को बढ़ाया जा सकता है।
हेल्थ सेक्टर को क्या उम्मीदें
एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है और बजट 2026 में इस और बढ़ाया जा सकता है। इसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलाज के लिए इंशयोरेंस योजनाओं को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, रिपोर्ट में ये भी चेतावनी दी है गई है कि जहां एक तरफ इससे हेल्थ के क्षेत्र को फायदा पहुंचगा। वहीं, दूसरी तरफ सरकारी दरों पर सेवाएं देने की स्थिति में निजी अस्पतालों के मुनाफे पर प्रभाव पड़ेगा। विशेषज्ञ आनंद राठी का कहना है कि वित्त वर्ष के दौरान सरकार मौजूदा सुधारों को रास्ते पर ही आगे बढ़ेगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply