जादू-टोने का ऐसा मामला जिसे सुन रह जाएंगे दंग, बदला लेने के लिए 110 बुजुर्गों को मारा डाला
Black Magic: केरिबियन द्वीप समूह के देश हैती (Haiti) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जादू-टोने के शक में 100 से ज्यादा बुजुर्ग लोगों की हत्या कर दी गई है। इस मामले में नेशनल ह्यूमन राइट डिफेंस नेटवर्क ने रविवार को बताया कि हैती के सिटे सोलेइल स्लम में करीब 110 लोगों की हत्या कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि एक गिरोह के नेता ने सिर्फ उन बुजुर्ग लोगों को निशाना बनाया, जिन पर उसे शक था कि जादू-टोना की वजह से ही उसका बच्चा बीमार हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, मोनेल "मिकानो" फेलिक्स नाम के गिरोह का नेता अपने विव अंसनम (Viv Ansanm) ग्रुप के साथ मिलकर की इस हत्या को अंजाम दिया।
चाकू और छुरे से की हत्या
नेशनल ह्यूमन राइट डिफेंस नेटवर्क ने बताया कि उस गिरोह के शख्स का बच्चा बीमार था। जिसके बाद उसे तांत्रिक के पास ले जाया गया। जिसके बाद उसने इलाके के बुजुर्ग लोगों पर जादू-टोने के जरिए बच्चे को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
इसके बाद उस शख्स ने अपने आदमियों से उन सभी बुजुर्ग लोगों की हत्या करने का आदेश दिया। इस नरसंहार में गिरोह के सदस्यों ने शुक्रवार को करीब 60 लोगों और शनिवार को 50 लोगों की हत्या कर दी। जिनमें से सभी की उम्र 60 साल से ज्यादा थी। बताया जा रहा है कि इन सभी की हत्या चाकू और छुरे से की गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply