सऊदी अरब का बड़ा फैसला, भारत-पाक समेत 14 देशों का वीज़ा बैन; आखिर क्या है MBS का प्लान?
Saudi Arabia News: सऊदी अरब ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाया है। उसने 14देशों के नागरिकों के लिए अस्थायी वीज़ा पर रोक लगा दी है। इसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं।यह रोक उमराह, बिजनेस और फैमिली वीज़ा पर लागू होगी। यह पाबंदी जून के मध्य तक जारी रहेगी।
बता दें कि,जिन लोगों के पास पहले से उमराह वीज़ा है, वे 13अप्रैल तक सऊदी अरब में प्रवेश कर सकते हैं। इसके बाद इन वीज़ा श्रेणियों में यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ये हैं वे 14देश
सऊदी सरकार के अनुसार, जिन देशों पर वीज़ा बैन लागू हुआ है, वो हैं, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनिशिया और यमन।
हज नियमों का उल्लंघन बना वजह
सरकार का कहना है कि इन देशों के कुछ लोग हज सीजन के दौरान वीज़ा नियमों का उल्लंघन करते हैं। कुछ लोग मल्टीपल एंट्री वीज़ा पर सऊदी जाते हैं। लेकिन हज सीजन में बिना अनुमति वहीं रुक जाते हैं और हज में शामिल हो जाते हैं। इससे सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण में दिक्कतें आती हैं।
अवैध काम भी बनी समस्या
कुछ लोग बिजनेस या फैमिली वीज़ा पर देश में अवैध रूप से काम करने लगते हैं। इससे सऊदी अरब के लेबर सिस्टम पर असर पड़ता है। सऊदी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह फैसला हज यात्रियों की सुरक्षा और नियमों के पालन के लिए लिया गया है।
सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति इस रोक के बावजूद देश में अवैध रूप से रुका रहता है, तो उसे पांच साल तक सऊदी में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
डिजिटल गाइड की सुविधा
हज और उमराह मंत्रालय ने 16भाषाओं में एक डिजिटल गाइड जारी की है। इसमें उर्दू, अंग्रेज़ी, अरबी, फ्रेंच, फारसी, तुर्की और इंडोनेशियन जैसी भाषाएं शामिल हैं। यह गाइड PDF और ऑडियो फॉर्मेट में मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसका मकसद हज यात्रियों को प्रक्रिया और नियमों की जानकारी देना है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply