‘हम अलग हो चुके हैं’, राज कुंद्रा ने बिना शिल्पा शेट्टी का नाम लिए किया सेपरेशन का ऐलान
Raj Kundra: इन दिनों एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में राज कुंद्रा ने अपनी डेब्यू फिल्म यूटी 69 की घोषणा की। बुधवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। राज कुंद्रा इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच राज कुंद्रा एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसने सभी फैंस को चौंका दिया। पोस्ट के बाद फैंस में खलबली मच गई।
अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राज कुंद्रा ने अपने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। जिसमें राज कुंद्रा ने लिखा- हम अलग हो चुके हैं और आप सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस मुश्किल परिस्थिति में हमे समय दें। साथ में उन्होंने हाथ जोड़ने वाली और हार्ट इमोजी पोस्ट की। वहीं शिल्पा ने अभी तक इस तरह का कुछ भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया है। राज कुंद्रा का पोस्ट देखकर कुछ फैंस टेंशन में आ गए हैं तो वहीं कुछ फैंस इसे प्रमोशनल स्टंट बता रहे हैं।
फैंस कर रहे अलग-अलग कमेंट
फैंस राज कुंद्रा के पोस्ट पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा कि, सेपेरेटिड मतलब तलाख तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, जरुर अपने मास्क के बारे में बात कर रहे होंगे। ज्यादातर लोग इसे सुर्खियों में आने के लिए पोस्ट बता रहे हैं। बता दें, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने नवंबर 2009में शादी की थी। दोनों की शादी को 14 साल पूरे होने वाले हैं। दोनों हर मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का साथ देते नजर आते हैं।
जेल में बिताए गए दिनों की है कहानी
वहीं राज कुंद्रा की आने वाली फिल्म की बात करें तो उनकी इस फिल्म में राज के ऑर्थर रोड जेल में बिताए दिनों की कहानी के बारे में दिखाया गया है। जुलाई 2021 में राज को पॉर्नोग्राफी मामले में अरेस्ट किया गया था। उन्होंने दो महीने जेल में बिताए हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply