कांग्रेस से बगावत की तैयारी कर चुके थे शशि थरूर? राहुल से मिलने के बाद बोल गए बड़ी बात
Shashi Tharoor Meet Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और केरल से कांग्रेज के दिग्गज शशि थरूर को लेकर चर्चा जोरों पर थी। चर्चा ये कि क्या शशि थरूर का कांग्रेस से मोहभंग हो गया है? क्या शशि थरूर कांग्रेस आलाकमान से नाराज चल रहे हैं। हालांकि, अब इस सारे सवालों पर अब पूर्ण विराम लगता हुआ नजर आ रहा है।
शशि थरूर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करने के बाद अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं से सकारात्मक चर्चा हुई। कांग्रेस में सब कुछ ठीक है, हम सभी एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।
शशि थरूर ने मिलने का समय मांगा था
बता दें कि शशि थरूर ने राहुल गांधी और खड़गे से मिलने का समय मांगा था। वह गुरुवार को संसद भवन स्थित मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में दोनों नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी से इनकार करते हुए कहा कि ये मुद्दा उनके लिए कभी नहीं रहा। शशि थरूर ने कहा कि मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें मुझे सार्वजनिक मंच पर नहीं बल्कि अपनी पार्टी के नेतृत्व के समक्ष उठाना होगा। मैं संसद सत्र के लिए दिल्ली जाऊंगा और मुझे विश्वास है कि मुझे आलाकमान के सामने अपनी चिंताओं को स्पष्ट रूप से रखने और उनका दृष्टिकोण जानने का मौका मिलेगा।
कई मौकों पर देखी गई दूरियां
बता दें कि शशि थरूर और कांग्रेस के बीच दूरियां पिछले साल से बढ़ी हुई है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ही कांग्रेस और शशि थरूर के बीच नाराजगी बढ़ गई थी। इसके बाद उन्होंने संविधान को लेकर कांग्रेस पार्टी के रुख के उलट पीएम मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी संविधान को पवित्र मानते हैं। इसके बाद कई मौकों पर थरूर और कांग्रेस के बीच मतभेद खुलकर दिखाई दी है। हाल ही में केरल कांग्रेस के साथ आलाकमान की बैठक के दौरान थरूर का ना होना चर्चा का विषय बन गया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply