‘दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध छिड़ जाता’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि व्यापार के जरिए भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष को रुकवाया। साथ ही ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों में जिस तरफ से युद्ध आगे बढ़ रहा था, उससे लग रहा था कि अगले एक हफ्ते में दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध छिड़ जाता।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हम युद्धों को सुलझाने में बहुत सफल रहे हैं। भारत और पाकिस्तान... जिस तरह से चल रहा था, उससे तो 1 हफ़्ते में ही भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध छिड़ जाता। यह बहुत बुरी तरह से चल रहा था। हमने व्यापार के ज़रिए ऐसा किया। मैंने कहा था, जब तक आप इस मामले को सुलझा नहीं लेते, हम आपसे व्यापार के बारे में बात नहीं करेंगे।
कई बार दावा कर चुके हैं ट्रंप
ट्रंप इससे पहले भी कई बार दावा कर चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष मेरे कारण ही रुका है। लेकिन इस बात को भारत कई खारिज कर दिया है। बता दें कि 10 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ’ पर एक पोस्ट डाल कर सबसे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की धोषणा की थी। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रोकने को लेकर बनी सहमति की बात तो स्वीकार की थी, लेकिन अमेरिका का नाम नहीं लिया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply