यूपी लेखपाल के 7994 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्दी करें अप्लाई, ये है लास्ट डेट
UP Lekhpal Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7994 रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 28 जनवरी निर्धारित है। ऐसे में जो युवा इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी। फॉर्म भरने के बाद शुल्क समायोजन की लास्ट डेट 4 फरवरी 2026 निर्धारित है।
लेखपाल पदों के लिए कौन कर सकता है अप्लाई
लेखपाल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) का वैलिड स्कोरकार्ड हो।
अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से इंटरमीडिएट या इसके समकक्ष योग्यता हासिल की हो।
न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट दी गई है।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को फीस के रूप में मात्र 25 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।
ऐसे पूरा करें एप्लीकेशन प्रॉसेस
यूपी लेखपाल भर्ती फॉर्म 2026 भरने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Applicant's Dashboard में जाकर यूपी पीईटी 2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉग इन करके आवेदन स्टेटस प्राप्त करें। इसके अलावा अभ्यर्थी फॉर्म को प्रिंट भी कर सकते हैं। इसके बाद Applicant Segment के अंतर्गत दिये गये Applicant's ashboard पर जाकर प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉग इन करें। लॉग इन करने के उपरान्त अभ्यर्थी को सम्बन्धित विज्ञापन के सामने प्रदर्शित Modify Application बटन पर क्लिक कर वेरीफिकेशन कोड दर्ज करें । इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर/ Email पर एक OTP (One Time Password) जायेगा। इस OTP को सबमिट करने पर अभ्यर्थी का भरा हुआ फार्म प्रदर्शित होगा। इसके बाद अभ्यर्थी फॉर्म को पूरा करके फीस जमा कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से राज्य में लेखपाल के कुल 7994 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से अनारक्षित वर्ग के लिए 3205 पद, अनुसूचित जाति के लिए 1679 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 160 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2158 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 792 आरक्षित हैं। महिला उम्मीदवारों के लिए 1,592 पद आरक्षित हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply