सऊदी अरब की जेतावनी के बाद पाकिस्तान सख्त, प्लेन से 16 यात्रियों को उतारा

16 Beggars Arrested:पाकिस्तानी सरकार अब सख्त होती नजर आ रही है। बता दें कि सऊदी अरब की चेतावनी के बाद प्रशासनिक अधिकारी अरब देशों में जाने वाले यात्रियों की सख्ती से जांच कर रहे हैं। इस बीच सऊदी अरब जाने वाले 16 भिखारियों को एयरपोर्ट पर रोक दिया।
सऊदी अरब जाने वाली उड़ान से 16 भिखारियों को उतारा
दरअसल पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने मुल्तान हवाई अड्डे पर 16 भिखारियों को उतार दिया। बताया जा रहा है कि वह सभी यात्री सऊदी अरब जाने वाली उड़ान में उमरा तीर्थयात्रियों के वेश में सवार थे। जिन लोगों को पकड़ा गया है उसमें 11 महिलाएं, चार पुरुष और एक बच्चा शामिल था, जो सभी उमरा वीजा पर यात्रा कर रहे थे।
बता दें कि जब अधिकारियों ने यात्रियों से पूछताछ की। तो उन्होंने कबूला कि वे भिक्षा मांगने के लिए सऊदी अरब जा रहे थे।उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें भीख मांगने से होने वाली कमाई का आधा हिस्सा अपनी यात्रा व्यवस्था के लिए जिम्मेदार एजेंटों को सौंपना होगा। जांच के लिए यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, अवैध तरीकों से बड़ी संख्या में भिखारियों की विदेशों में तस्करी की जाती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply