Weather Update: दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड और बारिश का डबल अटैक, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी; IMD की एडवाइजरी जारी
IMD Weather Forecast:नवंबर के मध्य में ही उत्तर भारत में सर्दी ने अपना पूरा रंग दिखाना शुरू कर दिया है। हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी का अनुमान है।
दिल्ली-NCR में ठंड और कोहरा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं के साथ हल्का कोहरा छाने से ठंड का एहसास और बढ़ गया है। IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। दिन में धूप निकलने पर थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन रातें काफी ठंडी रहेंगी।
दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे बना हुआ है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी शीतलहर का असर दिख रहा है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी कम हो रही है। अब बात करें तो बिहार के कई जिलों, खासकर सीमांचल और मिथिलांचल क्षेत्र में सुबह के समय शीतलहर चलने की आशंका है। पटना, गया, भागलपुर समेत कई शहरों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने और बुजुर्गों-बच्चों का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी है।
दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी
उत्तर भारत में ठंड बढ़ने के साथ ही दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय है। तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में 17 नवंबर को बारिश की चेतावनी जारी है। इस बारिश से दक्षिणी राज्यों में भी ठंड का असर बढ़ेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार नवंबर में ही सर्दी जोर पकड़ रही है, जो पिछले कुछ सालों की तुलना में जल्दी है। IMD के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक उत्तर भारत में ठंड और बढ़ने की संभावना है, जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानों तक पहुंचा
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उच्च क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी हो रही है। IMD के अनुसार, 17 नवंबर को भी उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और हिमाचल के लाहौल-स्पीति, कुल्लू-मनाली जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है। इस बर्फबारी से ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं मैदानी क्षेत्रों की ओर बह रही हैं, जिससे रात का तापमान तेजी से गिर रहा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply