Aaj Ka Mausam: तेज हवाओं और बारिश से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में IMD का अलर्ट
IMD Weather Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तरी भारत में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज 28जनवरी को मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवाएं 30-50किमी प्रति घंटा की गति से चलेगी।
IMD की चेतावनी जारी
IMD की मानें तो दिल्ली में हल्की बारिश होगी। इस बीच गरज-चमक और 30-40किमी/घंटा की हवाएं भी चलेगी। हरियाणा में चंडीगढ़ समेत राज्य में आंधी और ओले गिरने की संभावना है। हवाएं 40किमी/घंटा की गति से चलेगी। पंजाब में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है औऱ हवाएं 30-50किमी/घंटा की स्पीड से चलेगी। राजस्थान के पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश और तेज हवाएं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, गरज-चमक के साथ बारिश और 40-60किमी/घंटा हवाएं चलेगी।
IMD ने बताया कि यह मौसम प्रणाली 27 जनवरी से सक्रिय है और 28 जनवरी को भी इसका असर रहेगा, हालांकि 29-30 जनवरी को दिल्ली-NCR में सिर्फ कोहरा रहने की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी से सड़कें बंद हो सकती हैं, जबकि मैदानी इलाकों में तेज हवाओं से पेड़ गिरने या बिजली की समस्या हो सकती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply