52,000 हिंदुस्तानी हज यात्रियों के सपने चकनाचूर! सऊदी अरब ने एक झटके में काटा 80% प्राइवेट कोटा, अब क्या होगा?
Saudi Arab Haj Quota Cut: सऊदी अरब सरकार ने हाल ही में तीन बड़े फैसले लेकर दुनियाभर में चर्चा छेड़ दी है। पहले भारत समेत 14देशों पर वीजा प्रतिबंध लगाया गया। फिर उमराह करने आए वैध वीजा धारकों को 29अप्रैल तक देश छोड़ने का आदेश दिया गया। अब भारत के प्राइवेट हज कोटे में 80फीसदी कटौती का फैसला सुनाया गया है, जिससे हजारों भारतीय तीर्थयात्रियों की उम्मीदों को झटका लगा है।
हालांकि इस कटौती की कोई आधिकारिक वजह नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि हज यात्रा के दौरान भीड़ और अवैध रूप से आने वाले यात्रियों को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे भारत समेत अन्य देशों के यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
राजनीतिक नेताओं की प्रतिक्रिया और अपील
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इस फैसले पर नाराज़गी जताई है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 52,000से अधिक भारतीयों के हज स्लॉट रद्द होना बेहद गंभीर मामला है, क्योंकि कई लोगों ने पहले ही भुगतान कर दिया था। दोनों नेताओं ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से सऊदी सरकार से तुरंत बातचीत की मांग की है।
हज की संभावित तारीख और नए नियम
इस साल हज यात्रा 4जून से 9जून के बीच हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि चांद के दिखने पर होगी। भारत-सऊदी समझौते के तहत इस बार भारत को 1,75,025हज यात्रियों का कोटा मिला था, जिसमें अब भारी कटौती हो गई है।
सख्त दिशा-निर्देशों के बीच बढ़ा दबाव
सऊदी सरकार ने उमराह की अंतिम एंट्री 13अप्रैल और वापसी की अंतिम तारीख 29अप्रैल तय की है। इस बार 12साल से कम उम्र के बच्चों को हज वीजा नहीं मिलेगा। 23अप्रैल के बाद मक्का में प्रवेश के लिए हज परमिट या वैध सरकारी दस्तावेज जरूरी होगा।
हज यात्रा के लिए पहले से बुकिंग कर चुके यात्रियों में असमंजस और चिंता है। अब सभी की नजरें केंद्र सरकार पर टिकी हैं कि वह सऊदी से बातचीत कर कोई ठोस समाधान निकाले।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply