Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में BJP ने जारी की 64 उम्मीदवारों की सूची, 3 सांसदों को मिला टिकट
Chhattisgarh BJP Candidate List:पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही BJPने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। BJPने सोमवार (9 अक्टूबर) को छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए लिस्ट जारी की।
आपको बता दें कि, राजस्थान में BJPने 41 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जबकि छत्तीसगढ़ में 64 और मध्य प्रदेश में 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। छत्तीसगढ़ के लिए यह BJPकी दूसरी सूची है।
3 सांसदों को मिला टिकट
छत्तीसगढ़ से 3 सांसदों को टिकट दिया गया है। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम साजा के ईश्वर साहू का है। दो समुदायों के बीच हुए विवाद में ईश्वर साहू के बेटे की हत्या कर दी गई। पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी को रायगढ़ से टिकट मिला है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी से चुनाव लड़ेंगे।
पहली सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम थे
इससे पहले BJPने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। जिसमें कांकेर से आशाराम नेताम, प्रेमनगर से भूलन सिंह मरावी और कोरबा से लखनलाल देवांगन को उम्मीदवार बनाया गया। पहली सूची में BJPने 10 अनुसूचित जनजाति और एक एससी के अलावा सांसद विजय बघेल के नाम पर मुहर लगाई थी।
कमजोर सीटों पर फोकस
खबरों के मुताबिक BJPउन सीटों पर सबसे पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है जहां वह कमजोर है। वहीं, इस बार जातीय समीकरण को प्राथमिकता देकर सूची जारी करने की रणनीति बनाई गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply