HARYANA NEWS: अभय चौटाला ने सैनी सरकार को दी चेतावनी, 20 फरवरी को बड़ा कदम उठाने की तैयारी!
HARYANA NEWS: इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला की प्रेस कांफ्रेंस केंद्र औऱ राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में यूएस के साथ दबाव में एक ट्रेड डील की इससे किसान को बहुत नुकसान होगा। सेब के उत्पादन करने वाले किसान पर सबसे ज़्यादा मार पड़ेगी। हमारा देश में 65 प्रतिशत लोग खेती पर निर्भर करते हैं एंड किसान के पास एवरेज ज़मीन एक हेक्टेयर है। किसान 32 एकर से ज़्यादा ज़मीन नहीं रख सकता। विदेश में 8 प्रतिशत लोग खेती करते हैं और उनके पास हज़ारों एकड़ के फ़ार्म है और उन पर कोई सीलिंग एक्ट नहीं है। ये तीन काले क़ानून से भी ख़तरनाक मामला है।
अभय चौटाला ने कहा कि सभी किसान नेताओं को अपनी तरफ़ से चिट्ठी लिखूंगा हम इसे स्टडी कर रहे हैं और उन्हें भी अवगत कराएंगे। सरकार से भी मांग है कि इस समझौता पर पुनर्विचार होना चाहिए। नहीं तो एक बार फिर से किसान सड़कों पर आयेगा और बड़ा आंदोलन होगा। प्रदेश के बुजुर्गों को बधाई लामबंद होने के लिए और इनेलो पर विश्वास जताने के लिए।
20 तारीख को बुजुर्ग विजय दिवस मनायेंगे- अभय चौटाला
इनेलो प्रमुख अभय चौटाला ने कहा कि अब सीएम से विधानसभा में ये बात पूछेंगे कि जिन एक लाख 5 हज़ार बुजुर्गों की मरने पर पेंशन काटी गई थी वो जारी कैसी हुई। हम इस पर काम रोको प्रस्ताव देंगे। 20 तारीख को बुजुर्ग विजय दिवस मनायेंगे और हम सरकार से पूछेंगे कि पेंशन किस क्राइटेरिया पर रोकी गई थी। एचपीएससी के मुद्दे पर कॉलिंग अटेंशन मोशन देंगे।
बजरंग पूनिया के बयान पर अभय चौटाला ने कहा कि बीजेपी कैसे प्रदेश के लोगों और सरकार के पैसों को लूटा जाये इस नीति को बनाती है। बीजेपी का हर मंत्री और सीएम कॉलोनाइजर है। आम आदमी अगर लाइसेंस के लिए जाता है तो उसको पैसे देने पड़ते हैं। हम सरकार से पूछेंगे कि कॉलोनियों के कितने लाइसेंस दिए। संसद में इस पर पूरी तरह चर्चा नहीं हो सकती। क्योंकि स्पीकर ने बोलने का मौक़ा नहीं दिया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply