Amit Shah Bihar Visit: मुजफ्फरपुर पहुंचे अमित शाह, कहा- ‘प्रार्थना करता हूं कि बिहार जंगलराज से मुक्त हो’
Amit Shah Bihar Visit: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर तमाम राजनैतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया।जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘बिहार की जनता को छठ महापर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। अभी से ही छठ का उत्साह देखने को मिल रहा है।
मैं छठ मैया से प्रार्थना करता हूं कि आने वाले समय में बिहार जंगलराज से मुक्त हो, पलटू राम से मुक्त हो। अमित शाह ने कहा, ‘आरजेडी और जदयू जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के समर्थन में नहीं थे। इन्होंने कहा था कि अगर धारा 370 हटाई गई तो खून की नदियां बह जाएंगी। लालू जी, खून की नदियां छोड़ो, किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं हुई।’
विपक्ष पर बोला हमला
गृह मंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुएअमित शाह ने कहा, ‘I.N.D.I Alliance का एक ही एजेंडा है, नरेन्द्र मोदी की विरोध करना। इन्हें जब सत्ता मिली तो लाखों करोड़ों का घोटाला किया। 2G घोटाला करने वाली I.N.D.I. Alliance चाहिए या 5G देने वाली मोदी सरकार चाहिए?साथ ही ये भी बोला, ये परिवार की दुकान चलाने वाले लोग हैं, एक को प्रधानमंत्री बनना है और दूसरे को अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना है। मैं दोनों को कहने आया हूं, नीतीश बाबू प्रधानमंत्री छोड़ दो, I.N.D.I Alliance वालों ने आपको संयोजक भी नहीं बनाया। आप कहीं के नहीं रहे। तेल और पानी कभी इकट्ठा नहीं होते हैं, अलग-अलग ही रहते हैं।
‘मोदी जी ने बिहार का विकास किया’
अमित शाह ने आगे कहा, ‘कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ा समाज का बहिष्कार किया और विरोध किया। जबकि मोदी जी ने हमेशा पिछड़ा समाज का सम्मान किया। मोदी जी की मंत्रीमंडल में 27 मंत्री ओबीसी समाज से हैं, ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता दी। इसके साथ-साथ नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और सैनिक विद्यालय में ओबीसी छात्रों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया।जब केंद्र में सोनिया-मनमोहन की सरकार थी, तब 10 वर्ष में बिहार को 1 लाख 50 हजार रुपया दिया था, मोदी जी ने 9 वर्षों में 6 लाख करोड़ रुपये देकर बिहार का विकास किया है।’
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply